प्रतिनिधि,बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा शुरू की गई तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर रंग ला रहा है। जिला स्तर पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के 5 जूनियर तीरंदाजों ने पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।ये पांचो तीरंदाज एनटीपीसी द्वारा संचालित एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी हैं जिन्हें जिला तीरंदाजी संघ के प्रशिक्षित कोचों के द्वारा एनटीपीसी की सिकरी परिसर में ट्रेनिंग दी गई है।





जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जहां मास्टर बादल कुमार और पूजा कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं सुगंति कुमारी, ज्ञानी महतो और कपिल कुमार ने सिल्वर मेडल जीत कर अपने माता-पिता एवं बड़कागांव प्रखंड का नाम रोशन किया है।





आपको बता दें कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा बड़कागांव प्रखंड के कई गांव के बच्चों को प्रशिक्षण दी जा रही है जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का सुनहरा अवसर मिल पा रहा है।इस मौके पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने यह भी उम्मीद जताया कि आगे ये बच्चे और भी बेहतर करेंगे।