प्रतिनिधि,टंडवा(चतरा)। सोमवार को नार्थ करनपुरा टंडवा इकाई में स्थापित विद्युत परियोजना क्षेत्र का दौरा केंद्रीय अधिकारियों ने किया।इस दौरान स्थापित संयंत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शेष दो यूनिटों से शीघ्र विद्युत उत्पादन को लेकर कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। इसके पूर्व आए अधिकारियों को जीजीएम तेजेन्द्र गुप्ता ने विधिवत तरीके से स्वागत किया।





इस मौके पर सचिव (एचआई) कामरान रिजवी, संयुक्त सचिव विजय मित्तल,निदेशक परियोजनाएं एनटीपीसी यू के भट्टाचार्य, निदेशक पावर बीएच‌ईएल यू एस मथारु,चतरा उपायुक्त अबु इमरान, एसडीओ सुधीर दास, इंस्पेक्टर रंजीत रौशन समेत एनटीपीसी परियोजना के वरीय पदाधिकारी व अन्य कर्मी मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ने पौधरोपण भी किया।