पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।विधानसभा चुनाव के एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बुढ़वा महादेव में पूजा अर्चना कर नामांकन के लिए रवाना हुए। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया।नामांकन के बाद रोशन लाल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो करके घुटवा मैदान में आयोजित महासभा में पहुंचे।नामांकन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता और संचालन अनिल राय व हरि रत्नम ने संयुक्त रूप से किया।





नामांकन सभा के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोशन लाल ही बड़कागांव को रोशन कर सकते हैं।बड़कागांव में एक ही परिवार का राज होने के बावजूद भी बड़कागांव में कोई ऐसा काम नहीं हुआ है। झारखंड में खनिज संपदा होने के बावजूद भी यहां के विकास गति सभी राज्यों से सबसे कम है।





इस दौरान एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार ही राज्य और देश का समुचित विकास कर सकती है।रोशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद काफी पीछे है।बड़कागांव में विस्थापन की समस्या समस्या जो विकराल रूप लेता जा रहा है। इस पर स्थानीय विधायक ने कोई काम नहीं किया है। रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आप लोगों का एक बार आशीर्वाद मिला तो 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन सड़क बिजली पानी और शिक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान करके दिखाऊंगा।





हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। सांसद ने पूरे देश के विकास में पार्टी के योगदान का हवाला देते हुए कहा कि अगर झारखण्ड राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, तो विकास की गति तेज़ होगी। श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि राज्य और देश का सर्वांगीण विकास करना है।





मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,रामगढ़ आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी आजसू केंद्रीय सचिव विजय साहू सहित दर्जनों नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।





इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रमन सिंह,संजीव बावला, अशोक कुमार,चंदन कुमार,दिनेश सिंह,मनोज सिंह,संजय कुमार,राधेश्याम अग्रवाल,बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी,पूनम साहू,राजाराम प्रजापति,संजय कुमार, बड़कागांव उप प्रमुख वचन देव कुमार,मुखिया रंजीत मेहता, मुखिया अनिकेत नायक, मुखिया वासुदेव यादव, कृष्णा राम,पतरातू मंडल अध्यक्ष, केंदीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान,गीरेंद्र प्रसाद,उपेंद्र महतो, गौतम वर्मा तपेश्वर कुमार तापस, मनोज , नागेश्वर तूरी , सुरेश गिरी, सोहनलाल मेहता, ,भीखन महतो शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, संजय महतो, रामचंद्र साव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।