विशेष संवाददाता





रांची। राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी के जन्मदिन पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव डॉ.अभिषेक रामाधीन ने उन्हें बधाई दी।





इस मौके पर वर्तमान में राज्य के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनकी ओर से फेडरेशन को मिल रहे सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया। शिष्टाचार मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के औद्योगिक विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की। झारखंड सरकार द्वारा लाई गई नियमितीकरण योजना को राज्यवासियों के अनुकूल बनाये जाने की दिशा में फेडरेशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। महासचिव डॉ.अभिषेक रामाधीन ने अवगत कराया कि नियमितीकरण योजना के प्रारूप पर अधिकाधिक सुझाव लिए जा रहे हैं और लोगों को भी अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।





मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी ने कहा कि राज्यवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने चैम्बर द्वारा बताये गए अन्य समस्याओं पर भी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।