प्रतिनिधि,जमशेदपुर/रांची। भारत में नंबर 1 पिकअप ब्रांड बोलेरो पिकअप के निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने आज अपनी ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज लॉन्च की। 7.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत से शुरू ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज को ग्राहकों और ऑपरेटरों को एक कम कीमत पर जबरदस्त फीचर और परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। नई बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज को 24,999 रुपये के न्यूनतम डाउनपेमेंट पर बुक किया जा सकता है। महिंद्रा ने आसान खरीद और ऑनरशिप एक्सपीरियंस के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी पेश की है।





इस संबंध में एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा कि मेक इन इंडिया पहल के लिए गहराई से प्रतिबद्ध एक कंपनी के रूप में हम ऐसे प्रोडक्ट तैयार करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं जो न केवल ग्राहक केंद्रित हैं बल्कि भारत की आर्थिक वृद्धि में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि हल्की अधिक कॉम्पैक्ट और वर्सेटाइल ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज पेलोड क्षमता, ईंधन दक्षता, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव के लिए नए बेंचमार्क सेट करती है। पहले से कहीं अधिक फायदे का सौदा साबित होते हुए इसमें स्मार्ट इंजीनियरिंग भी शामिल है।





एमएंडएम में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी ने कहा कि ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज एक नए प्लेटफॉर्म के साथ गेम चेंजर होने का वादा करती है, जबकि इसकी कीमत बोलेरो डीएनए के समान ही रखी गई है। यह महिंद्रा की गाड़ियों की उसी साख और ताकत को आगे बढ़ाती है, जो देती है मजबूती, विश्वसनीयता, कम रखरखाव लागत और अच्छी रीसेल कीमत। इसमें देश भर की शहरी सड़कों और हाइवे पर छाई बोलेरो की टाइमलैस और मिनिमम डिजाइन को भी बनाए रखा गया है।