जमशेदपुर।मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने सोमवार क्षेत्र अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण,पेवर ब्लॉक,नाली निर्माण समेत आठ योजनाओं का निरीक्षण कर जांच किया। इस दौरान भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही जांच के क्रम में कनीय अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण काम करवाने का दिशा निर्देश देते हुए संचालित सभी योजनाएं तय समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा गया।





मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कार्य आरंभ करने से पूर्व स्थल का निरीक्षण करना अनिवार्य है। जिसके बाद ही कार्य आरंभ कराया जाना है। साथ ही काम में त्रुटि होने पर संबंधित अभियंता पर कार्रवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने मानगो बालीगुमा, चटाई कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, खड़िया बस्ती आदि क्षेत्रों में चल थही योजनाओं की जांच भी की है। मौके पर कनीय अभियंता भी उपस्थित थे।