प्रतिनिधि,जमशेदपुर।एमजीएम थाना अंतर्गत इंदुरमाटी गांव निवासी ग्रामीणों ने बुधवार की शाम गांव के रास्ते अवैध रूप से ले जा रहे 40 मवेशियों को पकड़ा। इस दौरान दो लोगों को भी दबोच लिया। जो मवेशियों को बेचने की नीयत से लेकर जा रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि व्यवस्था नहीं होने पर पुलिस ने मवेशियों को रखरखाव के लिए ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।
मामले में जादूगोड़ा हाथीबिंदा निवासी नसीम अंसारी और पश्चिम बंगाल बांदुवान के रहने वाले मड्डू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ परसुडीह करनडीह का रहने वाला रिथु दास, बांदुवान का कीर्ति कुंभकार, घाटशिला का शेख मिस्टर और आसनबनी कोकदा का काबुल कुंभकार भी थे।
मामले में पुलिस ने बताया कि बरामद मवेशियों को पश्चिम बंगाल की तरफ ले जाया जा रहा था। मगर ग्रामीणों की सूज-बूझ से मवेशियों को रास्ते में ही पकड़ लिया गया। वहीं गिरफ्तार मड्डू और नसीम अंसारी को पुलिस ने शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





