वरिष्ठ संवाददाता
जमशेदपुर।बिस्टुपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) ने शुक्रवार एक दूसरा एमआरआई चार बिस्तर वाला आईसीयू और विशेष केबिन जोड़कर अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। जिसमें एमआरआई को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में लगाया गया है। वहीं टाटा स्टील कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने शुक्रवार को नई एमआरआई सुविधा का उद्घाटन किया। यह नई मशीन टीएमएच में भर्ती मरीजों को सेवा प्रदान करेगी। जबकि इससे पहले एमआरआई स्कैन के लिए बीमार मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा एमटीएमएच परिसर में ले जाया जाता था। इसके अलावा रूचि नरेंद्रन ने एमटीएमएच में चार बेड वाली ईन्टेंसिव केयर यूनिट और विशेष केबिन ब्लॉक का उद्घाटन भी किया।नरो बाबू ( एनपी सिन्हा) की स्मृति में मनीष मेटल प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से अनुदान के माध्यम से इस ब्लॉक के निर्माण में सहयोग किया गया। साथ ही ब्लड कैंसर के मरीजों के लिए तीन विशेष केबिन भी बनाए गए हैं। जिन्हें संक्रमण से बचाने की जरूरत है।एमटीएमएच की कुल बेड क्षमता अब 135 हो गई है।
जमशेदपुर शहर के ट्रस्ट अस्पताल के रूप में एमटीएमएच की स्थापना 1975 में क्षेत्र के कैंसर रोगियों की देखभाल के लिए की गई थी। जिसका नाम सर दोराबजी जमशेदजी टाटा की पत्नी लेडी मेहरबाई टाटा के नाम पर रखा गया है। 2017 में टाटा ट्रस्ट ने नागरिक बुनियादी संरचना और उपकरणों में निवेश के माध्यम से एमटीएमएच को 72 बेड वाले कैंसर अस्पताल से 128 बेड वाला व्यापक कैंसर देखभाल सुविधा में अपग्रेड करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी थी। वहीं परियोजना का शिलान्यास समारोह 2 मार्च 2018 को रतन टाटा द्वारा किया गया था। साथ ही अपग्रेडेड अस्पताल का उद्घाटन उन्हीं के द्वारा 13 मार्च 2019 को किया गया।
एमटीएमएच व्यापक कैंसर देखभाल सुविधा प्रदान करता है। जिसमें मेडिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, टीएमएच के सहयोग से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पैलिएटिव केयर और एडवांस्ड डिग्नॉस्टिक फैसिलिटीज (सीटी, एमआरआई, पीईटी-सीटी) शामिल हैं। इसकी एक एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है। इमेज गाइडेड बायोप्सी, जमशेदपुर में कहीं और नहीं बल्कि यहां नियमित रूप से की जाती हैं। बुनियादी संरचना में एक डे केयर कीमोथेरेपी वार्ड, प्रीतपाल पैलिएटिव केअर सेन्टर (सूरी फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित) और अच्छी तरह से सुसज्जित सामान्य वार्ड के साथ साथ केबिन भी शामिल हैं। इसके अलावा एक अत्याधुनिक ट्रू बीम रेडियोथेरेपी मशीन, झारखंड में अपनी तरह की एकमात्र मशीन है और जो रोगियों को सबसे उन्नत और सटीक विकिरण चिकित्सा के साथ इलाज करने में मदद करती है। एमटीएमएच पीएम-जय (आयुष्मान भारत) योजना के तहत मरीजों को सेवा प्रदान करता है। साथ ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के माध्यम से भी कई रोगियों को सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट और लोगों द्वारा उदारता पूर्ण दिए गए अनुदान (केएमसीओ ट्रस्ट, सूरी सेवा फाउंडेशन, जेसीएपीसीपीएल, टिनप्लेट आदि) के माध्यम से भी गरीब मरीजों को समर्थन प्रदान किया जाता है। एमटीएमएच का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि फंड की कमी के कारण कोई भी कैंसर रोगी पीड़ित न हो और यह जमशेदपुर समाज के अपार समर्थन के साथ ऐसा करने में सक्षम है।





