एलएपी की प्रदेश स्तरीय चुनावी समीक्षा बैठक में प्रदेश कार्यसमिति भंग
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू कोर कमेटी और कार्यसमिति का करेंगे पूनरगठन
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।लोकहित अधिकार पार्टी की झारखंड प्रदेश स्तरीय चुनावी समीक्षा बैठक रांची के अशोक नगर के देशी ढ़ावा में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने किया।मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी उपस्थित रहे।बैठक में उन सभी 30 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई जिन सीटों पर लोकहित अधिकार पार्टी चुनाव लड़ी।समीक्षा में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यसमिति को भंग किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि आगामी पांच वर्षों को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू नयी कार्यसमिति का गठन करेंगे।पार्टी का विचारधारा पूरी तरह जनहित पर आधारित है।दूसरी पार्टियां जनहित को नजरअंदाज कर देशहित की बात करती है जो बिल्कुल निरर्थक है।जनहित के बगैर देशहित हो ही नहीं सकता।
राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सिर्फ ग्यारह महीने की पार्टी है।इतने कम समय में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़कर आम जनता के बीच पार्टी लोकप्रिय हो चुकी है।अब आगामी पांच वर्षों में संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि नयी कार्यसमिति का गठन जल्द ही करुंगा परन्तु इसके पहले कोर कमेटी की घोषणा करुंगा।आगामी पांच वर्षों के भीतर पार्टी का संगठन विस्तार बूथ लेवल तक किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से हरिनाथ साहू ,संजय स्नेही,अकलेश्वर प्रसाद साहू,मनोज गुप्ता,कुंज बिहारी साव,महासन मुर्मू , ज्ञानेश्वर प्रसाद,राजु रंजन प्रसाद,रामविलास साव,मुरारी साव,अशोक कुमार डोम,अशोक प्रसाद साहू,तारीक साव,जोधन नायक,पवन तिग्गा,अजय कुमार गौतम,प्रमोद प्रसाद गुप्ता,हजारी प्रसाद साहू,कुमकुम देवी,केदार साव समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।





