जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में नए एएसआई के रूप में योगदान देने के बाद उन्हें ट्रेनिंग देकर पारंगत करने का काम विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार की शाम खुद एसएसपी प्रभात कुमार ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने सभी एएसआई को आवश्यक टिप्स भी दिए। साथ ही काम करने के तरीके के बारे में जानकारी भी दी।





एसएसपी ने उन्हें बताया कि इस लाइन में किसी भी परिस्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है और अपना काम इमानदारी पूर्वक करने की बात भी कही। रूटीन घटनाक्रम के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। आपात घड़ी में किस तरह का कदम उठाना चाहिए, इस बारे में भी ट्रेनिंग में उन्हें जानकारी दी जा रही है।