पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।एसडीपीआई आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के रिलेक्स होटल में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।एसडीपीआई के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. महबूब शरीफ ने कहा कि एसडीपीआई देश के विकास और भारत में फासीवाद को खत्म करने के लिए खड़ा है।





डॉ. महबूब शरीफ ने कहा कि हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जानी चाहिए।जनता के बीच कई मुद्दे हैं,जैसे बीड़ी श्रमिक और अन्य श्रमिक वर्ग का मुद्दा, पाकुड़ में कोई टेक्निकल कॉलेज, व्यावसायिक कोर्स के कॉलेज तथा पीजी लेवल की पढ़ाई के लिए एक भी कॉलेज नहीं है। साथ ही साथ बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था आदि।





डॉ. महबूब शरीफ ने कहा कि वर्तमान में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हंजेला शेख पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से एसडीपीआई के उम्मीदवार होंगे।एसडीपीआई राज्य के लोगों के लिए लड़ने के लिए खड़ी है। एसडीपीआई कैरियर के लिए नहीं, उद्देश्य के लिए राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि एसडीपीआई लोगों के लिए राजनीति कर रही है।





इस प्रेस वार्ता में झारखंड प्रभारी अब्दुल सलाम, प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद सदस्य एवं प्रत्याशी मोहम्मद हंजेला शेख, जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, ओबैदुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोसा विधानसभा अध्यक्ष, एडवोकेट हक साहब, अहेदुल शेख और अन्य उपस्थित थे।