प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। टंडवा व पिपरवार पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पिपरवार थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में पुलिस की नजरों से फरार व टंडवा कांड संख्या 17/15 के आरोपी पूर्व उप प्रमुख सह लोजपा नेता बब्लू सागर मुंडा के मकान पर इश्तिहार चिपकाया। फरार बब्लू सागर मुंडा पर धारा 324/307/427/34 आईपीसी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत टंडवा थाना में मामला दर्ज है। इश्तिहार में बब्लू सागर मुंडा को न्यायालय में हाजिर होने को कहा गया है।इस मौके पर पिपरवार थाना के एसआई विशाल कुमार एवं टंडवा थाना के एसआई अमर कुमार व ग्रामीण उपस्थित थे।