ऑडिट ट्रेल सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य, रखना होगा पूरा रिकॉर्ड : दिवेश गोयल
सीए संस्थान आईसीएआई जमशेदपुर शाखा का सेमिनार आयोजित
प्रतिनिधि,जमशेदपुर। शनिवार को सीए संस्थान आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की जमशेदपुर शाखा द्वारा गैर-अनुपालन को हटाना समय की मांग और ऑडिट ट्रेल से संबंधित विषय पर सेमिनार का आयोजन बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स की सभागार में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर दिल्ली से आये मुख्य वक्ता सीएस दिवेश गोयल ने संबंधित विषय पर बारीकी से बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में गैर अनुपालन की हमारे अकाउंटिंग और ऑडिटिंग सिस्टम में कोई जगह नहीं है। गैर अनुपालन करने वाली कंपनी के ऊपर बहुत सख्त कर्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से सारी कंपनी के लिए ऑडिट ट्रेल मैंडेटरी कर दिया है। इसमें सारी कंपनी को अपने खाते में हुए परिवर्तन का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ऑडिट करते समय इसकी समीक्षा करनी होगी। इस अवसर पर विशेष आमंत्रण पर आईसीएआई की रीजनल काउंसिल सदस्य रांची से आई सीए मनीषा बियानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इससे पहले अतिथियों द्वारा सेमिनार का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सीए मनीष मुनका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा सेक्रेटरी सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल ने किया। चेयर पर्सन सीए अंकिता अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। अंत में सीए अमित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस सेमिनार का लाभ शहर के 100 से अधिक सीए ने लिया। इसे सफल बनाने में सीए अंकिता अग्रवाल, सीए सुगम सरायवाला, सीए पंकज शिंगारी, सीए योगेश शर्मा, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, सीए प्रभात सेकेरिया, सीए रमेश अग्रवाल, सीए श्वेता खेतान, सीए पी एन शंगारी, सीए विशाखा अग्रवाल, सीए आनंद अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।





