कंचनपुर स्थित छड़वा काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर उद्घाटन समिति संग सदर विधायक और स्थानीय ग्रामीणों की हुई बैठक
सफल आयोजन को लेकर समिति को कराया सहयोग, लोगों ने किया भव्य स्वागत
मनोहारी वादियों के बीच भक्तों व सैलानियों के आकर्षक का केंद्र के साथ धाम का स्वरूप बनकर उभरेगा यह मंदिर : मनीष जायसवाल
प्रतिनिधि, हजारीबाग। शुक्रवार को कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर स्थित छड़वा डैम काली मंदिर प्रांगण में आगामी 22 जनवरी- 30 जनवरी 2023 तक अयोजित होने वाले नवनिर्माणाधीन मंदिर के उद्घाटन सह श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने काली मंदिर उद्घाटन समिति के आग्रह पर मंदिर परिसर में उद्घाटन समिति स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने को लेकर चर्चा- परिचर्चा हुई। उन्होंने अपने कई शुभचिंतकों से इस अनुष्ठान हेतु सहयोग भी कराया और समिती को आश्वस्त किया कि आप जो भी निर्णय लेंगे आप के आयोजन में मैं भरपूर को तैयार हूं। मौके पर ही विधायक मनीष जायसवाल के आवाह्न पर समिति को कई लोगों ने सहयोग राशि भी प्रदान किया और कई ने अपने स्तर से सहयोग करने का घोषणा किया। विधायक मनीष जायसवाल के मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की यह मंदिर हजारीबाग- कटकमसांडी मुख्य पथ पर छड़वा डैम के बगल में प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण स्थल पर होने के कारण इसकी महत्ता ओर बढ़ जाती है। ऐसे ने आने वाले समय में यहां आने वाले भक्तों और सैलानियों के लिए यह मंदिर निश्चित रूप से आकर्षक का केंद्र बनकर उभरेगा। आने वाले समय में ग्रामीण पर्यटन का केंद्र के यह छड़वा डैम काली मंदिर परिसर धाम का स्वरूप बनकर ख्याति प्राप्त करेगा। मंदिर का उद्घाटन प्रथम चरण का काम है आगे चरणबद्ध तरीके से इस क्षेत्र को धाम का दर्जा दिलाने और सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत है।
विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की यहां खाली जमीन में ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक सामुदायिक भवन मैंने अपने विधायक निधि से स्वीकृत किया है जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे पूर्व भी पीडब्ल्यूडी से छड़वा डैम तक पीसीसी पथ का निर्माण एवं अधूरे मंदिर के निर्माण में हरसंभव सहयोग पहुंचाया है।
मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और बैठक में उपस्थित आसपास के ग्रामीणों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।सभी उनके अथक प्रयास से विगत करीब 8 वर्षों में किए गए क्षेत्र के विकास और सेवा संबंधी कार्यों की भी लोगों ने भूरी- भूरी प्रशंसा की। गदोखर- कंचनपुर पाइपलाइन पेयजलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए उनका विशेष धन्यवाद और आभार जताया ।
उक्त बैठक में विशेषरूप से काली मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मोहन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार, काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पूजा समिति अध्यक्ष परमेश्वर मेहता, प्रमुख संगीता देवी, कंचनपुर मुखिया पिंकी राणा, उपाध्यक्ष बुधन महतो, सिमरिया बीस क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी उज्वल दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) जीवन कुमार मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, महिला विधायक प्रतिनिधि बिजुल देवी, कंचनपर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा ,कंचनपुर उप मुखिया प्रकाश कुशवाहा, कंडसार मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर मुखिया नारायण साव, आराभुसाई मुखिया आदित्य दांगी, पबरा पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रयाग पासवान , भाजपा नेता विरेन्द्र कुमार बीरू, कंडसार उपमुखिया राकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुशवाहा, अनिल साव, दीपक यादव, सुभाष यादव, सर्जन यादव, देवनारायण महतो, जगत किशोर, भरत कुशवाहा, भोला राणा, नरेश कुशवाहा, संवेदक दीपक पसरिचा, उप प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार, दीपक मेहता, दिलीप रवि, विकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नरेश पासवान, रामू राम, विजय दांगी, मिथलेश राणा, अनुराग मित्तल, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।





