प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा में आज तेज रफ्तार के कारण मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमडेगा तामड़ा मुख्य पथ पर टाभाडीह में पालामाड़ा नदी में बने पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी,जिस घटना में चंद्रकांत राम, साजन यादव, विवेक कुमार, अनीस केरकट्टा और साहिल नामक पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद सभी लोगों को सदर अस्पताल लाया गया् जहां इलाज के दौरान अनीश नामक युवक की मौत हो गई।वहीं बाकी चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते सभी घायलों को सिमडेगा सदर मे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया। वहीं घायल दूसरे छात्र की भी मौत रांची ले जाने के क्रम में हो गई।दूसरे युवक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई।





घटना के बारे में बताया गया कि सभी युवक संत मेरिज प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं और सभी कुंज नगर के रहने वाले हैं।घटना से पूर्व सभी युवक अपना एडमिट कार्ड लेने के बाद कार से तामड़ा घूमने के लिए कार से रवाना हुए थे।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज सहित अन्य लोग सदर अस्पताल में इलाज करा रहे छात्रों के परिजन से मिलकर उन्हें शान्त्वना दिए।