प्रतिनिधि,जमशेदपुर। भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार कदमा मरीन ड्राइव स्थित प्रतिमा नगर बस्ती में गरीब एवं वंचित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।





इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, ललन चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, भोला शर्मा, संजय शर्मा, सुरेन्द्र राय, कृष्णा देवी, शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, डीएन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, रीना सरदार, गुड्डी देवी, अनिता शर्मा, रवि सरदार, सुनीता शर्मा समेत बस्ती वासी उपस्थित थे।