प्रतिनिधि,कदमा। रजक समाज मैदान में रजक समाज की ओर से विशाल साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी और महिवाल ट्रेवल्स के प्रोपराइटर गुरुदीप सिंह पप्पू, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, जसवीर सिंह सोनी, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, दलजीत सिंह बाबू आदि भक्त शामिल हुए।इस अवसर पर सभी अतिथियों में साईं बाबा की आरती में शामिल हुए और फूल माला अर्पित कर प्राथना किया।





इस अवसर पर शहर के आलावा कानपुर से आए कलाकारों को पप्पू ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गुरदीप सिंह पप्पू समाजसेवी के साथ-साथ खुद भी साईं भक्त है और पिछले दिनों चांडिल में आयोजित साईं महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस अवसर पर रजक समाज की ओर से सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।





मौके पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर साईं भजन की प्रस्तुति की गई। मौके पर भक्तों के लिए भोग वितरण किया गया। भक्तो ने साईं भजनों का खूब आनंद उठाया।