प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। सीसीएल मुख्यालय से आए दो सदस्यीय टीम ने पिपरवार क्षेत्र के साइडिंग में कन्वर्जन फैक्टर की जांच की। इस जांच के दौरान सीसीएल मुख्यालय से आए माइनिंग आफिसर दिनेश कुमार और सर्वे आफिसर शैलेश कुमार ने आरसीएम साइडिंग में बने लोडिंग प्लेटफार्म पर जगह-जगह पर गढ्ढा खोदकर लूज फैक्टर, कम्पैक्ट फैक्टर समेत अन्य तरह की जांच की। जांच के बाद कोयले की गुणवत्ता के आधार पर साइडिंग के प्लेटफार्म में दबे कोयला का डिस्पैच वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर किया जाएगा। मुख्यालय से आए अधिकारी इस जांच की रिपोर्ट सीसीएल मुख्यालय को भेजेंगे।





इस अवसर पर अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, स्टाफ ऑफिसर माइनिंग शकील अख्तर, एएफएम पीके साहू, आरसीएम साइडिंग मैनेजर धीर प्रताप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।