पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।गांडेय विधायक स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन आज शनिवार को बड़कागांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के पक्ष में यह चुनावी जनसभा होना है जो बड़कागांव प्लस टू हाईस्कूल मैदान फुटबॉल ग्राउंड में होगा।





जनसभा में बड़कागांव,केरेडारी,पतरातू से लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। कार्यक्रम में महागठबंधन के कई नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।