प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम होरम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल में 10 वीं की छात्रा का शव फंदे पर झूलता मिला। शयन कक्ष में साथ में 10 छात्राएं सोती थी।घटना रविवार की अहले सुबह की है। मृतका छात्रा बादम निवासी छोटूराम की दूसरी पुत्री है। यहां छठी क्लास में नामांकन करवाई थी।मृतका के पिता ने पुत्री का दुष्कर्म कर हत्या करके दुपट्टे से बांधकर फांसी में लटकाए जाने का शिकायत दर्ज कराई है।सूचना पर अंचल अधिकारी अमित किसको, बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय , इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह अपने दल -बल के साथ विद्यालय में पहुंच कर घटना का जायजा लिया।





जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय की वार्डन लीलावती कुमारी 17 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक के लिए आकस्मिक अवकाश में थी। वार्डन अपना प्रभार सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका किरण कुमारी को सौंपी थी। प्रभारी वार्डन किरण कुमारी ने बताया कि 10-15 दिन पहले मेरा जॉइनिंग हुआ। 17 दिसंबर को शाम में वार्डन लीलावती कुमारी स्कूल आई और मुझे प्रभार दी थी। मैं दूसरे तल्ले में रहती थी।वहीं लड़की तीसरे तले में रहती थी। उसी तल्ले में दो सुरक्षा महिला गार्ड भी रहती थी। घटना की जानकारी सुबह साढ़े पांच बजे मिली। इधर घटना के बाद अभिभावकों एवं ग्रामीणों की भीड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जमी थी।





वार्डन व शिक्षिका निलंबित





जिला शिक्षा पदधिकारी उपेंद्र नारायण ने लापरवाही के मामले में वार्डन लीलावती कुमारी एवं सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका किरण कुमारी को निलंबित कर दिया गया। इसके जगह शिक्षिका निशी रानी को वार्डन का प्रभार दिया गया।





हत्या का लगाया आरोप





मृतका के पिता छोटू राम, माता बबली देवी समेत अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की यह मौत आत्महत्या का मामला नहीं है। बल्कि इसे हत्या कर लाश को फांसी पर लटका दिया गया है।





सीबीआई जांच की मांग





मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास ने इस घटना को सीबीआई या उच्च स्तरीय टीम से जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि यहां मौत की तीसरी घटना है। आखिर इस विद्यालय में इस तरह मौत की घटना क्यों घट रही है।





घटना की जानकारी स्कूल परिवार द्वारा नहीं मिला





मृतका की माता बबली देवी ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे स्कूल परिवार द्वारा नहीं दिया गया। बल्कि किसी दूसरे के माध्यम से जानकारी दिया गया, आखिर ऐसा क्यों।





निशा को झारखंड खेलो में भाग लेने के लिए रांची जाना था।





मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री को झारखंड खेल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को रांची में फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाना था। इसकी तैयारी वह कर रही थी तैयारी करने वाली छात्रा आखिर अचानक फांसी क्यों लगाएगी।





मौत की तीसरी घटना





कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मौत का यह तीसरी घटना है। 2017 में गोंदलपुरा के ग्राम कौंशी निवासी शंकर महतो की पुत्री गीता कुमारी भी कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ती थी ,वह भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।दूसरी घटना सुरक्षा गार्ड मोहम्मद फारुख की भी मौत 3 वर्ष पहले हुई थी।तीसरी घटना निशा कुमारी की मौत 18 दिसंबर को हुई।





कस्तूरबा के छात्राएं 1:30 बजे तक रही भूखी





घटना के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 399 छात्राएं काफी डरी सहमी हुई थी।उन्हें 1:30 बजे तक भोजन नहीं मिला था।शव को हटाने के बाद उन्हें भोजन दिया गया।