प्रतिनिधि,गिरिडीह। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के खुशी में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के टावर चौक पर खुशियां जाहिर की गई। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेसियों ने पटाखा फोड़ कर खुशियां जाहिर की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।





इस बाबत जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार फैला हुआ था, जिसको वहां की जनता ने समझा और सोच समझकर कांग्रेस की झोली में अपना मतदान किया,जिसके कारण आज वहां कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनी है।अब कर्नाटक के कोने-कोने तक विकास पहुंचेगा और जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ कांग्रेस को जीत दिलाई है उनके उम्मीद को यह पार्टी अवश्य पूरा करेगी।





कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि पढ़े-लिखे कर्नाटक राज्य की जनता ने धर्म की राजनीति करने वालों को हराया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की हुई है।भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने जो जंग छेड़ी है, वह इसकी जीत है। उन्होंने कहा कि अब कर्नाटक में पूर्ण विकास होगा और वहां की जनता को सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा। उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि देशभर में यदि विकास चाहते हैं तो पुनः एक बार कांग्रेस की सरकार बनाएं।वहीं डुमरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जीत पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने जो जनादेश कांग्रेस को दिया उससे जाहिर होता है कि लोग भाजपाइयों द्वारा खोले गये झूठ की दुकान को भलीभांति समझ चुकी है।कहा कि यह तो 2024 की लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है।





खुशी जाहिर करने वालों में मौके पर समीर राज चौधरी लड्डू खान,प्रोफेसर मुकेश साहू,मदन विश्वकर्मा,गोपाल विश्वकर्मा, शौकत अली, गुलाम मुस्तफा,सिकंदर अंसारी, कमल सिंह, बलराम यादव,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव सेठ, प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल,मनोज जायसवाल,करीम बख्श,उर्मिला देवी, युवा कांग्रेस डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, उपाध्यक्ष शिवम सेठ महासचिव घनश्याम सिंह,रोहित कुमार आदि शामिल रहे।