रांची। झारखंड के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। मौके पर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रणव सिंह भी मौजूद थे। इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को छात्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निदान की दिशा में यथोचित कदम उठाने का अनुरोध किया।