प्रतिनिधि,चतरा। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति का चुनाव चतरा सदर प्रखंड के उंटा गांव में सम्पन्न हुआ। 5 पदों के लिए 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह ब्राह्मण महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक ने रिजल्ट जारी की। उन्होंने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति का जिला स्तरीय चुनाव कार्तिक उरांव मेमोरियल उच्च विद्यालय उंटा मोड में संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के दावेदार संजय पांडे ने 297 मतों से भुनेश्वर पांडे को हराया।
सचिव पद के लिए रंजन कुमार पांडे ने मुनेश्वर पांडेय को 5 मतों से, उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार शर्मा ने शिव कुमार पांडेय को 52 मतों से, कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार पांडेय ने नकुल कुमार पांडेय को 26 और संरक्षक पद के लिए कृष्णदेव पांडेय ने भिर्गु नंदन पांडेय को 108 मतों से हरा कर जीत हासिल की। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा गया है। जल्दी इनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि चतरा जिले के सभी प्रखंडों से हजार से अधिक लोगों ने समाज के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान किया। मतदान में लगभग दो दर्जन पर्यवेक्षकों और मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मतदान शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रहा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चतरा के तर्ज पर समाज का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज में एकजुटता और विकास को लेकर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।





