रांची। भारत के प्रमुख एड टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला पीडब्ल्यूद्ध ने छात्रों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए अपने स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट एसएटीद्ध के बहुप्रतीक्षित दूसरे संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। पीडब्ल्यू एसएटी 8वीं से 12वीं कक्षा के मेधावी जेईईनीट उम्मीदवारों और ड्रॉपर्स के लिए 90 तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका देता है,जिससे वे विद्यापीठ सेंटर्स में अनुभवी फैकल्टी सदस्यों से उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
गुणवत्तापूर्ण ऑफ़लाइन शिक्षा को हर छात्र के लिए वहन करने योग्य व सुलभ बनाने के उद्देश्य से पीडब्ल्यू ने आने वाले एकैडमिक वर्ष में 160 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की योजना बनाई है। पीडब्ल्यू एसएटी का आगामी चरण 2023 में प्रतिदिन 14 मई तक ऑनलाइन और 7 मई व 14 मई को ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। छात्र पीडब्ल्यू ऐप या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं और निकटतम विद्यापीठ सेंटर्स में ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।





