प्रतिनिधि,लोहरदगा।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लोहरदगा जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र और सदर प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में पार्टी हित में जनसंपर्क अभियान चलाकर गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। बढ़ी हुई कनकनी और ठंड से निजात दिलाने और राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने के लिए मिल रहा है।
मौके पर युवा उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सामुल अंसारी ,नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी, इमरान अंसारी, रंथू उराव, मघी उरांव, उर्मिला उरांव, अनोखी उरांव, बजरंग उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





