प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड के ग्राम लंगातु के आम बगीचे में कौओं के समूह में एक सफेद कौआ देखा गया। काले रंग के कौओ के समूह में एक अलग रंग का कौआ आ जाने से उनके समूह में हलचल मच जाता है। काले कौओं के साथ सफेद कौआ बीच में रहकर विचरण कर रहा है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के लोगों ने यह बताया कि भारत में सफेद कौआ एक दो बार अन्य राज्यों में देखा गया था जो समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला था, लेकिन झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के आसपास के क्षेत्र में यह सफेद कौआ पहली बार देखने को मिला है।