प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। मंगलवार देर शाम टंडवा -सिमरिया मुख्य सड़क किनारे स्थित किसुनपुर में एक टंडवा की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित दोपहिया वाहन जेएच 13 बी 1202 के चालक ने किसुनपुर में ही तीन लोगों को अपनी चपेट में लेकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिससे दोपहिया वाहन में चालक सहित एक सवार गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा।
घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर रंजीत रोशन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर एम्बुलेंस व पुलिस टीम भेजकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में भर्ती करवाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहिया वाहन का चालक पूरी तरह से नशे में था,जिससे एक महिला व पुरुष समेत एक छोटे बच्चे को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिनका प्राथमिक इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराई जा रही थी। वहीं समाचार लिखे जाने तक दोपहिया वाहन चालक व सवार की शिनाख्त नहीं हो सका था।





