प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड पंचायत के कुम्हरडीहा में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा छह दिवसीय महायज्ञ किया जाएगा। 30 अप्रैल से लेकर 4मई तक यज्ञ चलेगा।
महायज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का विराट आयोजन को लेकर कुम्हरडीहा शिव मंदिर प्रांगण में यज्ञ मंडप बनकर तैयार है। यज्ञ का (पूर्णाहुति) समापन के दिन 4 मई को प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर एवं छैला बिहारी के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
यज्ञ की तैयारी में मुख्य रूप से महायज्ञ अध्यक्ष प्रभु सिंह, सचिव अरघु महतो, कोषाध्यक्ष महेश सिंह ,उपसचिव राजेंद्र महतो ,उपाध्यक्ष गुप्तेश्वर, पंकज ठाकुर के अलावा पूरे गांव के सैकड़ों महिला पुरुष यज्ञ की तैयारी में लगे हुए हैं।





