प्रतिनिधि,बड़कागांव। केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव की पुनर्गठन चुनाव हरली विवाह मंडप में आयोजित किया गया। चुनाव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उत्कृष्ट विधायक लोकनाथ महतो की अध्यक्षता एवं समाज चुनाव आयोग अध्यक्ष पूर्व मुखिया महेंद्र महतो की देखरेख में में संपन्न हुआ। चुनावी कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं केशव नाथ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड के सभी कुशवाहा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि गण एवं प्रबुद्ध समाज सेवी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बुद्ध के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम 34 गांवों से नव चयनित 108 ग्राम प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार, सोहनलाल मेहता, भिखन महतो, सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार लालमणी महतो, गिरी वर्मा, पवन कुमार, सेवंती कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार शबूर महतो, तारकेश्वर प्रसाद ने अपना का नामांकन पत्र भरा,जिनमें तय समय सीमा के अंदर अनिरुद्ध कुमार ने अपना नाम वापस लिया एवं अन्य प्रत्याशी चुनाव में डटे रहे।
सभी प्रत्याशियों को आपसी सामंजस्य बनाने का मौका दिया गया परंतु नहीं बनने के कारण चुनावी प्रक्रिया में जाना पड़ा, जिसमें कुल 108 मत में 107 मत पड़े,जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल मेहता को 62 मत और भीखन महतो को 45 मत मिले।इस प्रकार सोहनलाल मेहता लगातार तीसरी बार 17 मत से जीत हासिल कर अध्यक्ष बने। सचिव पद में गिन्नी वर्मा को 51 मत, सेवंती कुमारी को 37 मत, लालमणी महतो को 10 मत एवं पवन कुमार को 9 मत मिले।गिन्नी वर्मा ने 14 मत से जीत हासिल की एवं कोषाध्यक्ष पद पर शबूर महतो को 74 मत तारकेश्वर प्रसाद को 33 मत एवं एकमत रद्द पाया गया। इस प्रकार 40 मत से सबुर महतो लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर आसीन हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व विधायक महतो के द्वारा शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सोहनलाल मेहता ने कहा कि जिस प्रकार तीसरी बार हमें कुशवाहा भाइयों ने अध्यक्ष बनाया है, मैं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं और आगे भी समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करूंगा एवं संगठन को अगले 3 वर्षों में और बेहतर, सशक्त एवं मजबूत बनाने का काम करूंगा।वहीं सचिव गिन्नी वर्मा ने कहा की मैं हमेशा समाज के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हूं।इसी का परिणाम है कि मुझे केन्द्रीय कुशवाहा समाज में सचिव पद पर कार्य करने का मौका मिला है मैं हमेशा समाज हित में सेवा भाव से काम करूंगी। वहीं कोषाध्यक्ष सबुर महतो ने कहा कि जिस आशा विश्वास के साथ हमें कुशवाहा भाइयों ने तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया है। इस पर मैं खरा ईमानदारी से काम करूंगा।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, चुनाव आयोग अध्यक्ष महेन्द्र महतो, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया पारसनाथ महतो, जयनारायण प्रसाद, डॉ. बालेश्वर महतो, प्रो. लालदेव महतो, मुकुटधारी महतो, रामसेवक, मुखिया सुलेखा कुमारी, विशेश्वर महतो, पंसस रमनिका कुमारी, कौशल्या देवी, कृतिनाथ महतो, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि अजीत प्रसाद, संजय महतो, बालेश्वर महतो, केदार महतो, श्रीकांत निराला, अशोक महतो, कार्तिक महतो, खेमलाल महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, बासमती कुमारी, रेखा कुमारी, सुरेश महतो समेत काफी संख्या में प्रखंड के कुशवाहा बंधु उपस्थित थे।





