पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा अनुराग गुप्ता को पुनः डीजीपी बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि अनुराग गुप्ता को झारखंड सरकार के द्वारा पुनः डीजीपी बनाया जाना खुशी की बात है। उम्मीद करते हैं राज्य के आदिवासियों के साथ न्याय होगा।
इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, सचिव विनय उरांव,सहाय तिर्की,प्रमोद एक्का,पंचम तिर्की और अन्य शामिल थे।





