प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा रांची में आयोजित कैबिनेट मीटिंग मे सराहनीय कार्य करने हेतु लायंस क्लब ऑफ हज़ारीबाग़ रोअरिंग को क्लब एक्सीलेंस पुरूस्कार प्राप्त हुआ है।जनजाति समुदाय एवं सामुदायिक क्षेत्रों किये गये कार्यक्रम का आकलन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के द्वारा करते हुए जिलापाल विवेक चौधरी को भेजा गया था।।उक्त आधार पर कैबिनेट की वैठक मे जिलापाल विवेक चौधरी समेत सभी लायंस के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे हज़ारीबाग़ लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राजमोहन वर्मा एवं राजेश कुमार प्रजापति को सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान के संदर्भ में राजमोहन वर्मा ने बताया कि विष्णुगढ़, टाटीझरिया एवं अन्य प्रखण्ड में अनेक कार्यक्रम हेतु पूरी टीम बधाई की पात्र है। एवं यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर राजीव आनंद,सतीश कुमार,हीरो महतो,रामचंद्र यादव,बिनोद रजक,सतीश कुमार ,मोहम्मद अली, समेत अन्य सभी लोगों ने बधाई दी है।





