कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है : उपायुक्त





कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को उनकी जिम्मेवारी से अवगत कराया ताकि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकें





प्रतिनिधि,गिरिडीह। कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर सोमवार को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में ऑक्सीजन की व्यवस्था, वार्डो की स्थिति व कोरोना से निपटने के लिए विशेष उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान बेड और वेंटिलेटर की सुविधाएं जांची गई। मॉकड्रिल के जरिए अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर कितना है,पीपीई किट कितनी है। एन95 मास्क और वेंटिलेटर की कितनी संख्या है,कोविड वार्ड कितने तैयार हैं,बेड की संख्या कितनी है,संकट की स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं या नहीं।मॉकड्रिल के माध्यम से यह कोशिश की गई कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जाएगा, इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी दी गयी।इसके अलावा सैनीटाइज करने, मास्क आदि से एहतियात बरतने की जानकारी भी दी गयी।





देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं बढ़़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कोविड सेंटरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। वहीं उपायुक्त ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयार हो रहे आरटीपीसीआर लैब, पीसीए प्लांट, वार्ड, कोविड जांच केंद्र, समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। साथ ही सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। मौके पर स्वास्थ्य महकमा की ओर उपायुक्त को मॉकड्रिल कर दिखाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाया कि कोविड मरीज मिलने पर कैसे उसे पीपीई किट पहन कर एम्बुलेंस से सेंटर लाया जाएगा और फिर जांच कर उन्हें जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इस बाबत उपायुक्त लकड़ा ने कहा कि कोविड के केसों में इजाफा देखते हुए व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। अगर कोरोना के मामले आते हैं तो उसके लिए पर्याप्त तैयारी की गयी है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।





इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आज मॉकड्रिल का सफल आयोजन संपन्न हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैन पावर का भी मैपिंग किया जायेगा। ताकि सबकी जिम्मेवारी तय की जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व फ्रंट लाइन वर्कर्स को उनकी जिम्मेवारी से अवगत कराया गया है। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकें। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया