रांची।भारत में अग्रणी ओरल केयर ब्रांड, कोलगेट ने अपने फ्लैगशिप उत्पाद कोलगेट स्ट्रांग टीथ टूथपेस्ट का लॉन्च एक नए फॉर्मूला के साथ किया है। इसमें कोलगेट की अद्वितीय आर्जिनाईन टेक्नॉलॉजी है, जो कैल्शियम को बढ़ाती है।यह टूथपेस्ट दांतों को पोषण दे उन्हें दोगुना ज्यादा मजबूत बनाता है।पूरे परिवार की ओरल जरूरतों के लिए पसंद किया जाने वाला कोलगेट स्ट्रांग टीथ टूथपेस्ट अपने नए अभियान पेस्ट ही नहीं, दांतों का पोषण है ये,दांतों के पोषण के महत्व को प्रदर्शित करता है। शक्करयुक्त और प्रोसेस्ड फूड बार-बार खाने से एनेमल कमजोर हो जाता है और दांतों में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इस प्रक्रिया को डिमिनरलाईज़ेशन कहा जाता है। इससे निपटने के लिए मुंह भी आग में मौजूदा सलाइवा दांतों पर प्राकृतिक कैल्शियम को एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया द्वारा जमा करता जाता है, जिसे रिमिनरलाइजेशन कहते हैं। हमारें दांतों को इसी प्रकार पोषण मिलता है।कोलगेट स्ट्रांग टीथ टूथपेस्ट में एक अद्वितीय और प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एमिनो एसिड, आर्जिनाइन है, जो फ्लोराइड के साथ मिलकर दांतों पर प्राकृतिक कैल्शियम जमने की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे रिमिनरलाइज़ेशन में मदद मिलती है और दांतों को पोषण मिलता है।
इस अवसर पर गुंजीत जैन, मार्केटिंग डायरेक्टर कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने कहा कि कोलगेट में हमारा विश्वास है कि भारत में ओरल केयर की सही आदतों का निर्माण करने पर केंद्रित रहना हमारा दायित्व है। कोलगेट स्ट्रांग टीथ टूथपेस्ट अपनी अद्वितीय आर्जिनाइन टेक्नॉलॉजी पेश कर रहा है, जो न केवल दांतों की सफाई करें, बल्कि उन्हें पोषण भी प्रदान करें । विज्ञान के आधार पर हमें विश्वास है कि यह एडवांस्ड फॉर्मूला पहले से ज्यादा बेहतर परिणाम देगा।





