प्रतिनिधि,पोटका। कोल्हान प्रमंडल के दंत चिकित्सकों का सम्मेलन सह परिवार मिलन समारोह तेंतला स्थित रिसोर्ट में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सिविल सर्जन डा.ए के लाल उपस्थित थे।इस अवसर पर चिकित्सकों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की गई।





चिकित्सकों ने कहा कि समयबद्ध प्रोन्नति व चतुर्थ डीएसीपी से वंचित रखा गया है। दोंनो मांगों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ने कहा कि आप एकजुट हो आगे की लड़ाई लड़ी जायेगी सम्मेलन के उपरांत पारिवारिक मिलन समारोह का आनंद उठाया गया। मौके पर गीत,संगीत व बांसुरी वादन से कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। कार्यक्रम में डा.विमलेश कुमार, डा.मोजेंद्र बिरुवा, डा.दीप्ति, डा.अर्चना, डा.सुजाता, डा.कामिनी, डा.भाग्यश्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।