विशेष संवाददाता





रांची/जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की कोल्हान जोन ईकाई द्वारा मुख्य संरक्षक के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभा सिंह के नेतृत्व में साउथ पार्क टीओपी स्थित शिव मंदिर परिसर में वीरांगनाओं ने घरों में काम करने वाली अत्यंत निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं के बीच निःशुल्क कंबल वितरित किया। ताकि जाड़े के मौसम में उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।





इस अवसर पर प्रभा सिंह, एडवोकेट दीपा सिंह, सरोज सिंह, मंजू सिंह, ललिता राय, रिंकू सिंह, कृष्णा सिंह, संजू सिंह, पूर्णिमा सिंह, शशिप्रभा सिंह, नीलू सिंह, सर्वेश सिंह, ज्ञानती सिंह, कंचन सिंह, माधवी सिंह, प्रतिमा सिंह, श्वेता सिंह, रंजिता सिंह, नीलम सिंह, विद्या सिंह सहित अन्य वीरांगनाएं उपस्थित थीं। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की विभिन्न इकाईयों द्वारा समय समय यथासंभव ऐसे आयोजन किए जाते हैं। उक्त जानकारी डॉ.मानस सिंह ने दी।