प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जिसके बाद घटनास्थल के आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी ली।
मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार अजीत सिंह बर्मामाइंस से होते ही मनीफीट की तरफ जा रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार गोविंदपुर से मनीफीट की तरफ आ रहा था। इस दौरान घने कोहरे के कारण दोनों बाइक सवार ने एक दूसरे को नहीं देखा। जिससे दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।





