प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। कौलेश्वरी मंदिर स्थित प्रधान पुजारी कार्यालय में बुधवार को बैट्री बलास्ट हो जाने के कारण कई महत्वपूर्ण सामग्री जलकर खाक हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।हलांकि घटना के समय कार्यालय कक्ष में कोई नही था। इसलिए जान माल की क्षति नहीं हुई।वहीं कार्यालय में रखे करीब 25 हजार नगद, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर, आवश्यक कागजात, कपड़ा सहित अन्य कई सामान जलकर राख हो गया।





इस संबंध में प्रधान पुजारी अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि अचानक कार्यालय में रखे दो बड़ा बैटरी ब्लास्ट हो गयी। ब्लास्ट होते ही कार्यालय में आग लग गयी। घटना का कारण बैटरी का ओवर चार्ज हो जाने की बात बतायी जा रही है। विदित हो कि मंदिर परिसर में विद्युत व्यवस्था के लिए 180 एंपियर का दो बड़ा बैट्री लगाया गया है। बैटरी का उपयोग नहीं होने के कारण लगातार चार्ज हो रहा था और ओवर चार्ज होने के बाद बैटरी फट गया।