प्रतिनिधि,दुमका।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के मानविकी व सामाजिक विज्ञान के शोधार्धियों के लाभार्थ क्वालिटी रिसर्च इन हायर एजुकेशन विषय पर शुक्रवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विषय को संबोधित करते हुए मानविकी सह समाज विज्ञान के डीन डॉ. विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले दिये गए शोध विषय का गहन अध्ययन करे। इसके लिए जरूरी है कि आप कई संबंधित किताबों का सहारा ले, विषय विशेषज्ञ , जर्नल आदि का सहारा ले। यथार्थ को दावे के साथ रखे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा फील्ड वर्क करे। एथिकस का पालन करते हुए डाटा का पुष्टि अवश्य करे। डाटा मेनुपुलेशन से परहेज करे। शोध की सच्चाई व व्यवहारिकता को सार्थक साबित करे जरूरी है कि आप अपनी मौलिक भाषा को अपनाएं जिसे प्लेगरिज्म से स्वतः बच निकल सकते है और इससे आपकी शोध गुणवत्ता सबके लिए मार्गदर्शन बनेगा व अनुकरणीय भी साबित होगा।डॉ. सिन्हा ने शोधार्धियों के पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया। शोधार्धियों ने इस नवीन लेक्चर को उत्सुकता के साथ ग्रहण किया।
मौके पर कार्यक्रम संचालन पी एच डी कोर्स वर्क सोशल साइंस के कोओर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार सिंह ने दी ।





