पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनाडीह के भोक्ता टांड़ स्थित देबू मोदी के बंद पत्थर खदान में नौ साल की बच्ची लक्ष्मी कुमारी डूब गई।हालाकि कुछ देर की मशक्कत के बाद बच्ची को गहरे पानी से स्थानीय गोताखोरो ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुछ महिलाओं के साथ केएस पत्थर खदान में नहाने गई थी।इसी क्रम में वह गहरे पानी में चली गई।बच्ची अपने परिवार वालों के साथ चिकनाडीह में एक शादी समारोह में आई हुई थी। लोगों ने बच्ची की जान बचाने वाले गोताखोरों की सराहना की।घटना की खबर फैलते ही वहां लोगाें की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
बताया गया कि बच्ची अपनी दादी के साथ दो दिन पूर्व अपने मौसा के घर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हीरोडीह के चिकनाडीह गांव आई थी। इस दौरान शुक्रवार की सुबह स्नान करने के लिए स्वजनों के साथ खदान गई थी।





