प्रतिनिधि,बगोदर। बढती गर्मी को देखते हुए जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिख कर अपने क्षेत्र के सभी खराब पड़े चापानलों की अतिशीघ्र मरम्मती कर पेयजल सुविधा बहाल करने की मांग की है।साथ ही बगोदर क्षेत्र में चल रहे प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत चल रहे कार्य मे भी तेजी लाने व गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने को कहा है।





पत्र के माध्यम से उन्होने कहा कि गर्मी के वजह से क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है,जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार सूचना देकर अपनी समस्या बताए जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ साथ चौक चौराहों सहित अन्य जगह में खराब पड़े चापानलों को जल्द मरम्मत का कार्य किया जाय, ताकि क्षेत्र में लोगों को पेयजल की समस्या ना हो। साथ ही हर घर जल नल योजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाई जाय।वहीं गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाय।इधर मुण्डरो में भुनियाटांड में एक चापानल के चारो तरफ पुटुस की झाड़ियां निकल आई हैं।देखने से ही पता चलता है कि एक वर्ष से यह बीमार है। इसकी भी सुध लेने को कहा है और जल्द मरम्मत करने की बात कही है।पत्र की प्रतिलिपि केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, गिरिडीह उपायुक्त तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नाम भी प्रेषित की गई।