प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस पर बिरसानगर डूंगरी टोला जोन नंबर 2 में आदिवासी बॉयज क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 24 टीमों ने हिस्सा लिया था।इस फुटबॉल प्रतियोगिता में राम जाने एफसी टीम ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं बिशु ब्रदर्स की टीम को उपविजेता का खिताब दिया गया।
विजेता टीम को मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और समाजसेवी शंकर मुखी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। चैंपियन रामजाने एफसी टीम को नगद 17000 रुपए के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी तरह उपविजेता बिशु ब्रदर्स को नगद 14000 रुपए के साथ ट्रॉफी दिया गया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले गणेश करुआ को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। साथ ही गोल बचाने वाले गोलकीपर संदीप मुखी को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदिवासी बॉयज क्लब के सभी सदस्यों समेत अन्य भी मौजूद थे।





