प्रतिनिधि,बगोदर। वर वधु ने यज्ञ मण्डप में सात फेरे लिए।लोगों ने सुखमय दाम्पत्य जीवन के शुरुआत की कामना की। बगोदर प्रखण्ड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत तारानारी में तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को थी।





श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।लोग भक्ति भाव में डूबे थे। लेकिन इसी बीच आदर्श विवाह का आयोजन,जो तीन दिन पूर्व ही तय हुआ था,संपन्न हुआ,जिसमें वर पक्ष मंढला निवासी विजय महतो का पुत्र उमाशंकर महतो उर्फ छोटू तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र नवितपुर निवासी खागेन्द्र प्रसाद महतो की पुत्री गीता कुमारी ने यज्ञ मण्डप में ही सात फेरे लिए।वहीं यज्ञाचार्य के द्वारा विधि विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।





बताया जाता है कि क्षेत्र में ऐसा विवाह पहली बार हुआ।यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यज्ञ मण्डप में क्षेत्र में पहली पर वर वधु ने सात फेरे लिए हैं। वहीं वर वधु के परिजन सहित श्रध्दालु भक्तगण इसका साक्षी बने।





इस अवसर पर गांव के गणमान्य सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे,जिसमें बगोदर के पोखरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप महतो, बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी, रेलवे के लॉको पायलट शम्भू कुमार महतो आदि शामिल थे।