पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गिद्धौर प्रखंड से महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को रांची के लिए रवाना हुए।शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता,प्रखंड प्रभारी बैद्यनाथ कुमार दांगी,यदुनंदन पांडेय और बहादुर दांगी के संयुक्त नेतृत्व में रवाना हुए।कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद,हेमंत है तो हिम्मत है सहित अन्य नारे को बुलंद किया।
प्रखंड प्रभारी बैद्यनाथ कुमार दांगी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बैद्यनाथ ने कहा विधानसभा चुनाव में षड्यंत्रकारियों की सारी चाल धराशाही हो गई और झारखंड में हेमंत दोबारा लौटकर मजबूती के साथ सरकार बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाए जाने पर बधाई दिया है।
इस मौके पर विनोद ठाकुर,संतन सोनी,राजद नेता कमलेश रजक,पुरूषोतम गुप्ता,संदीप दांगी,श्रमण कुमार,सुरेश राणा,दिगंबर रविदास,संजय दांगी,कामदेव दांगी,ज्ञानी दांगी, मुनेश्वर यादव,प्रकाश यादव,तुलेशर यादव,मनोज दांगी सहित कई अन्य शामिल थे।





