प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। हौसला बुलंद हो और पढ़ने की ललक उसकी सफलता कोई रोक नहीं सकता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है प्रखंड मुख्यालय के विनोद कुमार दांगी के पुत्र शशि कुमार ने।मालूम हो कि शशि के पिता का निधन बीमारी के कारण वर्ष 2018 में ही हो गया था। उसके बावजूद भी शशि का हौसला कम नहीं हुआ। माता शीला देवी ने अपने पुत्र की पढ़ाई पूरी करने में कोई कसर नहीं छोडी़। उसने भी अपने पुत्र की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने का हौसला दिया। यही वजह है कि मैट्रिक परीक्षा 2021 में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया था।
इस बार शशि कुमार ने गंगा स्मारक उच्च विद्यालय से इंटर साइंस की परीक्षा दिया था।पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिला में पहला स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। शशि कुमार ने 94.02 प्रतिशत अर्थात 471 नंबर लाकर यह कामयाबी हासिल की है।बताया जाता है कि शशि कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। शशि की पढ़ाई किसी कोचिंग व ट्यूशन में नहीं हुई है। शशि ने अपने घर में ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई पूरी की है। शशि आगे एनडीए में जाना चाहता है। यहां तक की शशि 2023 में ही जेईई प्रवेश परीक्षा भी हासिल कर चुका है।ऑल ओवर इंडिया में शशि का ओबीसी में इसका 28852 रैंक है।





