पश्चिमी सिंहभूम।झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के युवाओं के चहेते गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देवगिरि की शनिवार शाम को शहर के भारत भवन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के पास अपराधियों ने बोतल बम से उनकी हत्या कर दी।घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।





मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे कमलदेव गिरि अपने साथी शंकर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन गए थे।लौटते समय कमल गिरि भारत भवन स्कूल के पास रुक ग‌ए थे।यहां पर तीन युवक पैदल पहुंचे जो प्लास्टिक में बोतल बोम रखे थे।कमलदेव गिरि को खड़ा देखकर पीछे से बोतल बम से उन पर हमला कर दिया।जैसे ही पहला बम कमल गिरि के सिर में लगा वो जमीन पर गिर ग‌ए।हमला होता देख कमल गिरि ने साथी शंकर सिंह को भागने के लिए कहा।इसके बाद अपराधियों ने फिर बम मार दिया।इसके बाद तीनों भाग निकले।कमल गिरि को रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया।जहां चिकित्सकों ने कमल गिरि को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद भारत भवन की दुकानों को बंद कर दिया गया है।





कमलदेव गिरि पर बम से हमला होने की सूचना लोगों तक पहुंची तो सैकड़ों युवा रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचे।परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।परिजन शव को स्ट्रेचर पर पवन चौक ले गए।इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।