प्रतिनिधि,पोटका। रविवार को पोटका अंचल के जुड़ी गांव में 32 वीं गीता जयंती का आयोजन किया गया।गीता यज्ञ प्रतिष्ठाता स्वर्गीय कराली भट्टाचार्य थे।इस अनुष्ठान को वर्तमान में उनके परिवार के अशोक भट्टाचार्य, चंदन भट्टाचार्य, तापस भट्टाचार्य, कृष्ण गोपाल भट्टाचार्य जुड़ी ग्रामवासियों के सहयोग से कर रहे हैं।
रविवार को सुबह 9.30 बजे 108 महिलाओं द्वारा कीर्तन मंडली के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गई।हरेकृष्ण नाम और भगवान कृष्ण की जय घोष से पूरा जुड़ी गांव भक्तिमय हो उठा। गीता यज्ञ शुरू हुआ,भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना,गीता पाठ,यज्ञ,होम,के बाद पुष्पांजलि,हुई ततपश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।भेलैडीह बाबाजी सम्प्रदाय द्वारा हरिसंकीर्तन भी किया गया।
इस अवसर पर सुनील कुमार डे,हीरालाल डे,दुलाल मुखर्जी,कृष्ण पद मंडल,राजकुमार साहू,कमल कांति घोष,रामकृष्ण सरदार,सावित्री सरदार,झरना साहू,अशोक भट्टाचार्य, सुप्रभा भट्टाचार्य, चंदन भट्टाचार्य, तापस भट्टाचार्य, जयदेव मुखर्जी, शिबू भट्टाचार्य, मधु सूदन भट्टाचार्य, दिलीप भट्टाचार्य, सुधांशु शेखर मिश्र,हरमोहन गोप,सुधीर गोप,जलधर स्वर्णकार,नरसिंह गोप,मृत्युंजय गोप,कविता भट्टाचार्य, सुब्रत चौधरी, भीम भट्टाचार्य, रघुनंदन बनर्जी,साधना बनर्जी, पुतुल मुखर्जी सहित गांव के भक्त और महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थे।





