प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिष्टुपुर मेन रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 28 दिसंबर बुधवार से 5 जनवरी 2023 गुरूवार तक श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमदद्देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का कलश यात्रा से शुभारंभ होने जा रहा हैं।श्रीविद्या शक्तिसर्वस्वम् चेन्नई के नेतृत्व में टाटानगर ईकाई द्वारा लौहनगरी में दूसरी बार आयोजित होने जा रहे सभी कार्यक्रम परमपूज्य विजय गुरुजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होंगे। जिसके तहत विजय गुरुजी महाराज मंगलवार की सुबह सड़क मार्ग द्वारा मिदनापुर से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों द्धारा फूलों की वर्षा और बैंड बाजा के साथ गुरूजी का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही गुरूजी की आरती भी उतारी गई। जिसमें मुख्य रूप से अशोक दाहिमा, दिलीप कुमार रिंगसिया, राजेश पसारी, पवन अग्रवाल, विमल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अशोक भालोटिया, उमेश शाह, अशोक मोदी, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुरारी अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
बुधवार सुबह 8 बजे बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मी नारायण गोस्वामी परमहंस मंदिर से 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और जो बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर मुख्य मार्ग होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान संस्था द्वारा भक्तों को कलश उपलब्ध कराया जाएगा। कलश को सजाने का काम संस्था की महिलाओं की टीम द्वारा किया गया है। इस दिन दोपहर 3 बजे अरवी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। वहीं मंगलवार डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता समेत बिष्टुपुर थाना के एसआई ने राम मंदिर पहुंचकर आयोजकों से मिलकर विधि-व्यवस्था का जायजा भी लिया।





