वरीय संवाददाता
रांची। परीक्षा पर चर्चा से पूर्व सोमवार को गुरूनानक स्कूल में आयोजित आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न स्कूल के बच्चों में काफी उत्साह दिखा।प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन हेतु बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सांसद संजय सेठ के साथ चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शामिल होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।मौके पर ही चैंबर अध्यक्ष ने सांसद को जन्मदिन की बधाई भी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि एक्जाम वॉरियर्स के रूप में शामिल सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया है।
जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु चेंबर ने ट्रैफिक एसपी को लिखा पत्र
रांची। एक अन्य प्रयास के दौरान शहर की बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए सोमवार को चैंबर द्वारा यातायात पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त को पत्राचार किया गया। यह कहा गया कि डोरंडा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के मद्देनजर मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक तक वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। इस दौरान जाम की काफी समस्या बढ़ी है। यह सुझाया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु लुइस फिलिप प्रतिष्ठान (कडरू, मेन रोड) के सामने चैंबर पथ जाने वाले मार्ग के बीच वाली कट को अस्थाई तौर पर खोल दिया जाय। वर्तमान में यह कट बंद होने के कारण कडरू चौक की तरफ मुड़ने वाले लोगों को राजेंद्र चौक से घुमना पड़ता है, जिस कारण राजेंद्र चौक का ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। इस कट को खोलने से राजेंद्र चौक का यातायात दबाव काफी कम हो जायेगा।





