प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)।रविवार को सेरनदाग में ग्रामीणों की बैठक की गई।जहां आम्रपाली कोल परियोजना के विस्तारीकरण से आने वाले समयों में ग्रामीणों को पड़ने वाले कई गंभीर प्रभावों पर गहन चिंतन किया गया।





बैठक की अध्यक्षता कर रहे गणेश प्रसाद ने लोगों से कहा कि पिछले दिनों रेलवे साइडिंग निर्माण को लेकर सीसीएल प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत कर ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों का अवहेलना करते हुए फर्जी प्रस्ताव ले लिए। वहीं उच्चाधिकारियों को संज्ञान में दिए जाने के बावजूद भी समुचित कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है,जिसपर ग्रामीणों ने प्रत्येक मोर्चे पर वैधानिक लडा़ई लड़ने हेतु ग्राम बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया,जिसमें 25 सदस्यों के साथ संरक्षक के रूप में गणेश प्रसाद साहू उर्फ ललित साहू,विशुन प्रसाद साहू एवं बालेश्वर प्रसाद साहू बनाए गए । बताया गया कि समिति मुख्य रूप से उपरोक्त फर्जी प्रस्ताव को निरस्त कराने हेतु न्यायिक लड़ाई के साथ हीं सेरनदाग को सीसीएल द्वारा लगाए गए कोल बेरिंग एक्ट से मुक्त कराने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।





इस मौके पर पारस गुप्ता, नारायण साहू, हेमराज साहू,विजय साहू, सुबोध साहू, मोहन साहू, मनोज कुमार साहू, सुरेश साहू,भरत भास्कर,मनीता देवी,सीता, गेंदिया,चंद्रावती ,बासो, रुकमणी ,जिरवा ,शांति , कुंती,बालो , भानो, लीलावती ,विनोद साहू,तारकेश्वर समेत अन्य मौजूद थे।