प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पशु चिकित्सालय प्रांगण में पशुपालन पदाधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. लाइस राम गोसाई सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच बत्तख का चूजा मुर्गी बॉयलर चुजा एवं बकरी का वितरण किया गया,जिसमें 15 लोगों के बीच बत्तख का चूजा दिया गया,जिसमें सभी को 15-15 चूजा वितरण किया गया।वहीं 5 लोगों को बॉयलर मुर्गी का चूजा दिया गया,जिसमें 500- 500 चूजा का वितरण हुआ।इसके अलावा 5 पशुपालकों के बीच बकरी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम के हाथों पशुपालकों को चूजा व बकरी दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, डॉॅ लैशराम गोसाईं सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हाज़ी तबस्सुम ,महेश कुमार, अली रजा, अमृत कुमार, संजय कुमार,महेंद्र आदि लोग उपस्थित थें।





